Doordrishti News Logo

आपातकाल में यातनाएं झेलने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का भाजपा ने किया सम्मान

जोधपुर,आपातकाल में यातनाएं झेलने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का भाजपा ने किया सम्मान। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून के दिन ही 1975 में ‘आपातकाल’ की घोषणा की थी। ऐसे में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत थे। सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम डागा,जुगल तापड़िया,देवराज बोहरा, ब्रह्मदेव बोड़ा भी मौजुद हुए।

यह भी पढ़ें – ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

संगोष्ठ में आपातकाल में यातनाएं झेलने वालों ने अपने संस्मरण साझा किये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने ‘आपातकाल के सेनानी नरेन्द्र मोदी’ के नाम से प्रकाशित पुस्तक राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत को भेंट की।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवल कर किया गया। अतिथ्यिों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 25 जून लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन है,आज के दिन ही पूर्व प्रधान मंत्री इन्द्रिरा गांधी द्वारा लोकतंत्र को रौंदा गया था। जनसंघ से लेकर अभी तक का भाजपा और कांग्रेस का इतिहास देश के सामने है। भाजपा ने जनसंघ से लेकर हमेशा देश हित में आंदोलन किए और नीतियां बनाई। कांग्रेस ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए देश में आपातकाल लगया और जनसंघ से लेकर एक विचार धारा वाले लोगों को जेल में ठूंस दिया गया,मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया।

यह भी पढ़ें – नींद से उठा और अलमारी से टकराया,अस्पताल में मौत

भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर काम किया है। आज जो लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं उन्हें अपना इतिहास देखना चाहिए। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनियां गांधी के समय किस प्रकार और कितनी बार संविधान को बदला गया।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि आपातकाल के समय के स्वतंत्रता सैनानी राजेन्द्र गहलोत, देवराज बोहरा, घनश्याम डागा, देवेन्द्र बोड़ा, जुगलत तापड़िया, रमेश चन्द्र लोहिया, नन्दकिशोर शर्मा, ब्रह्मदेव बोड़ा, ओमप्रकाश डागा, अमृतराज बूब, कमल किशोर भाटी, सुरेश व्यास, रूपचंद, कानराज मोहनोत, ओमप्रकाश राठी, किश्न दास बिड़ला, रामविलास सोनी, अजय पाल शर्मा, शांतिलाल राठी, शंकरलाल सोनी ताराचंद रांकावत, विजय चंद माथुर, सम्पत राज, विजय लक्ष्मी बोहरा, रामेश्वर निकुब का साफा व दुपट्टा पहना कर स्वागत व अभिनन्द किया गया।

यह भी पढ़ें – पढ़ाई के साथ यूएसडीटी का काम करने वाले छात्र को घोंपा चाकू

मंच का संचालन जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची ने किया एवं धन्यवाद जिला महामंत्री मनीष पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मण्डल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, शक्ति केन्द्र संयोजक सहित बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजुद थे। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय राजोरिया, भंवरलाल दैया, महेन्द्र तंवर, संजय चंदीरमानी, अल्का थामेत, गीता भाटी, गोविन्द गहलोत, आदित्य गहलोत, रिछपाल राखेचा, धीरज मकवाना, जनक सोनी, महेश व्यास, शोभित राठी, महेन्द्र मेघवाल, इंदिरा राजपुरोहित, रविंद्र मामडोली, किशन लड्डा, शशिप्रकाश प्रजापत, घनश्याम भाटी, लीलावती भाटी, संगीता सोलंकी, कमलेश गोयल, सुरेश भाटी, सुनिल भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्र राज सिंघवी, हेमंत जानयानी, भैरूदास वैष्णव, सुभाष गहलोत, अजय जोशी, गोविंद गहलोत, धनराज मकवाना, कबुलाल दैया, अनिल प्रजापत, नरेन्द्र फितानी, मीनाक्षी कोठारी, अशोक भाटी, सुनिल बारासा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026