ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जोधपुर,ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। शहर के आरटीओ रेलवे फाटक कालवी प्याउ के पास में रेल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। महामंदिर पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा।
यह भी पढ़ें – तीन दिवसीय साफा प्रशिक्षण शिविर 28 से
पुलिस ने बताया कि रूपावतों की ढाणी नेतड़ा निवासी आनंदसिंह पुत्र गुमानसिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय महेंद्रसिंह आरटीओ रेलवे फाटक कालवी प्याउ पर रेलवे ट्रेक से निकल रहा था। तब अचानक से एक ट्रेन आ गई और वह चपेट में आ गया। उसके सिर और मुंह पर चोट लगी। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। महामंदिर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

