महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन चलाया स्वच्छता अभियान
आत्मरक्षा के साथ साइबर क्राइम से बचने के सीखे उपाय
जोधपुर,महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन चलाया स्वच्छता अभियान। चांदपोल के गौर मैदान पर चल रहे महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बुधवार को प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ शिविर स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें – कोटा रेंज आईजी पर डोटासरा की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज आहत
महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की संयोजक आरती श्रीमाली व मनसा प्रभारी पुष्पा जांगिड़ ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है तथा बालिकाओं के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आ रही हैं।
यह भी पढ़ें – टैक्सी में लादी गई 56 पेटी अवैध शराब बरामद
श्रीमाली ने बताया कि शिविर में पुलिस विभाग के अनुभवी ट्रेनर शारदा पूनिया और शायरी ने बुधवार को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ साइबर क्राइम से बचने के गुर सिखाए। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में प्रीति,धर्मेन्द्र,सुमन, प्रमिला,कुसुम, अनुराधा, विमला, अदिति श्रीमाली,एंजेला जोशी,जितेंद्र इत्यादि ने भी सक्रिय सहयोग किया। शिविर के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

