Doordrishti News Logo

तीन वर्ष के मासूम पर सौतेले पिता ने फेंका कैमिकल

बच्चे का आंख,सिर और हाथ झुलसे

जोधपुर,तीन वर्ष के मासूम पर सौतेले पिता ने फेंका कैमिकल।शहर में एक सौतेले पिता ने 3 साल के मासूम बालक पर कैमिकल डाल दिया,जिससे मासूम के हाथ,सिर, आंख झुलस गए। पत्नी ने प्रताप नगर सादर थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि पत्नी से झगड़े के बाद सौतेले पिता ने बच्चे पर केमिकल डाल दिया।

यह भी पढ़ें – कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब

प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सिमरन ने 21 जून को रिपोर्ट दी थी। उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में अनुसंधान जारी है। जल्दी ही इस संबंध में पुलिस कार्रवाई करेगी। पत्नी ने रिपोर्ट में बताया कि 6 माह पूर्व ही उसकी और शाहरुख की शादी हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। सिमरन बानो की यह दूसरी शादी है और इसके दो बच्चे हैं। इस बात को बताने के बाद बाद भी शाहरुख ने कोई आपत्ति नहीं जताई और दोनों बच्चों को पिता की तरह प्यार देने का वादा किया था। मोहम्मद शाहरुख ने उसका निकाह धूमधाम से करवाया। उनके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था।

यह भी पढ़ें – एक करोड़ की चोरी का खुलासा,चोर और खरीदार गिरफ्तार

सिमरन का आरोप है कि शादी के दो महीने बाद ही दोनों बच्चों को लेकर शाहरुख उससे झगड़ा और और मारपीट करने लगा। अब चार दिन पहले शाहरुख और उसका झगड़ा हुआ था। शाहरुख ने पहले सिमरन को पीटा और उसके बाद उसके तीन साल के बेटे पर केमिकल डाल दिया। जिससे मासूम झुलस गया। बच्चे का हॉस्पिटल में उपचार करवाया गया। चार दिन पूर्व उसने पति के खिलाफ प्रताप नगर सदर पुलिस थाने में शिकायत दी थी,लेकिन अभी तक इस संबंध में उसके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026