बीकानेर में पत्नी की हत्या,कटा सिर और हाथ रातानाडा नाले में लाकर फेंके
बीकानेर पुलिस पहुंची
जोधपुर,बीकानेर में पत्नी की हत्या, कटा सिर और हाथ रातानाडा नाले में लाकर फेंके। बीकानेर में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शरीर के कुछ टुकड़े जोधपुर में लाकर फेंक दिए। बीकानेर में महिला का धड़ मिला मगर सिर और हाथ नहीं मिले थे। बीकानेर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। तब बताया गया कि महिला के शेष अंग जोधपुर में रातानाडा स्थित एक नाले में फेंक दिए गए थे।
यह भी पढ़ें – नशे में नहर में गिरा अधेड़,मौत
आज सुबह बीकानेर पुलिस यहां पहुंची और स्थानीय रातानाडा पुलिस का सहयोग लेकर नाले में सर्च चलाया। इसमें नगर निगम टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर रखा है।बीकानेर पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला की पहचान छुपाने के लिए उन्होंने सिर और दोनों हाथ काट लिए थे। इसके बाद वे कटा सिर और दोनों हाथ को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर जोधपुर पहुंचे थे। आरोपियों के खुलासे के बाद बीकानेर पुलिस जोधपुर पहुंची। आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने प्लास्टिक के कट्टे को सांसी बस्ती के पास नाले में फेंक दिया था। इस बाद बीकानेर पुलिस ने जोधपुर नगर निगम की मदद से नाले में तलाशी अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें – अफीम और डोडा पोस्त पकड़ा
आज सुबह पुलिस को एक प्लास्टिक का कट्टा मिला,जिसमें महिला का सिर और दोनों हाथ मौजूद थे। पुलिस ने बॉडी पार्ट्स को कब्जे में ले लिया है,जिसे लेकर वह बीकानेर जाएगी। 15 जून को बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में महिला का कचरे में धड़ मिला था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

