नशे में नहर में गिरा अधेड़,मौत
जोधपुर,नशे में नहर में गिरा अधेड़, मौत। पाल रोड स्थित नहर चौराहा के पास में गुरुवार को पुलिस ने नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। इसकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में की गई है। वह नशे का आदी था और पत्नी के निधन के बाद तनाव में था। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें – ईएसआई अस्पताल में मनाया योग दिवस
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश मंदसौर हाल थोरियों की ढाणी में रहने वाले प्रहलाद पुत्र लक्ष्मण ओड़ ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके रिश्तेदार मंदसौर एमपी निवासी गोरधन पुत्र हरिसिंह नशे का आदी था। पत्नी के निधन के बाद वह मानसिक तनाव में रहता था।संभवत: ज्यादा शराब पीने से वह नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। बता दें कि गुरूवार की सुबह उसका शव नहर चौराहा के पास में ही नहर में मिला था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

