Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

जोधपुर,सड़क हादसे में घायल युवक की मौत। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र वितराग सिटी के सामने कार चालक की लापरवाही से मोटर गैराज संचालक सडक़ हादसे में घायल हो गया। जिसकी गुरुवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के चाचा की तरफ से इस बारे में कार चालक के खिलाफ चौहाबो थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – रेलकर्मियों ने रेलवे स्टेडियम पर किया योगाभ्यास

पुलिस ने बताया कि मूलत: फलोदी जिले के आउ स्थित गोरछिया का बेरा निवासी 20 वर्षीय विक्रम चौधरी पुत्र गोमदराम यहां वितराग सिटी के पास में अपनी गाडिय़ों का गैराज चलाता था। वह 18 जून की शाम को डालीबाई चौराहा किसी काम से गया था। काम निपटा कर बाइक से वापिस लौट रहा था तब वितराग सिटी के सामने पीछे से आई एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर वह गाड़ी से उछल कर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमडीएम अस्ताल मेें भर्ती करवाय गया। मगर उसकी गुरुवार को मौत हो गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मृतक के चाचा अमराराम पुत्र मानाराम जाट की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026