Doordrishti News Logo

सूरसागर में बवाल रात को पथराव दुकान आग के हवाले

  • किशोरों में हुआ था झगड़ा
  • दो दिन से नहीं रुक रहा बवाल
  • रात को पथराव
  • बोतलें फेंकी
  • शुक्रवार रात भारी पुलिस बल तैनात
  • फायर ब्रिगेड बुलाई

जोधपुर,सूरसागर में बवाल रात को पथराव दुकान आग के हवाले। शहर के सूरसागर एरिया मेें एक बार फिर माहौल तनावपूर्व हो गया है। बुधवार को दो किशोरों के झगड़े के बाद शुक्रवार को भी बवाल हुआ। दिन में भी बवाल हुआ था,पुलिस ने जैसे तैसे शांत करवाया दिया। मगर रात को फिर से यहां पर बवाल हो गया। आरएसी के जवानों सहित भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

एक दुकान मेें आग लगाने पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है। क्षेत्र में पथराव के साथ कांच की बोतलें भी फेंकी गई है।

यह भी पढ़ें – योग कार्यशाला का आयोजन

बुधवार को सूरसागर थाना क्षेत्र के आंबों का बास व्यापारियों का मोहल्ला के दो किशोरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब एक किशोर ने दूसरे के सिर पर चाबी मार दी थी। जिससे मामला बढ़ गया। गुरुवार को दो पक्ष के लोग एकत्र हो गए। एक पक्ष थाने में पहुंचा तो पीछे से दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने दो पक्ष की तरफ से परस्पर केस दर्ज कर लिया था और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें – ईएसआई अस्पताल में मनाया योग दिवस

शुक्रवार को दिन में यहां क्षेत्र मेें माहौल फिर बिगडऩे पर पुलिस बल को लगाया गया। मगर रात रात होते फिर माहौल गर्मा गया। पुलिस के आला अफसर सहित आरएसी के जवानों को वहां तैनात रखा गया है। देर रात तक पुलिस की गाडिय़ां क्षेत्र में राउण्ड करती नजर आई। फिल हाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026