Doordrishti News Logo

महालक्ष्मी माताजी का पाटोत्सव सम्पन्न

जोधपुर,महालक्ष्मी माताजी का पाटोत्सव सम्पन्न। श्रीमाली ब्राह्मण दवे हाडी चान्द्रास गोत्रियों की कुलदेवी महालक्ष्मी माता का पाटोत्सव ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी गुरुवार को चांदपोल के बाहर शिवबाड़ी में आज धूमधाम से मनाया गया। प्रवक्ता शिवकुमार दवे ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 9.15 बजे पं.सत्यनारायण दवे के आचार्यत्व में गणपति पूजन से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अगली कड़ी में दुर्गा पाठ,पूजन व हवन तथा पूर्णाहुति हुई।

यह भी पढ़ें – ट्रेक्टर चालक की लारपवाही से घायल युवक की मौत

पं.सत्यनारायण दवे के आचार्यत्व एवं प्रफ्फुल दवे,विशाल दवे के सह आचार्यत्व में हितेश दवे शावी दवे, मुदित दवे महिमा दवे,विक्रान्त दवे, अमरदत्त दवे ने हवन में आहुतियां दी।

शाम 7.30 बजे माताजी का विशेष श्रृंगार व महाआरती हुईं ततपश्चात महाप्रसादी हुई। रात को 8 बजे से पाल बालाजी मण्डली के भजन कलाकार कुलदीप दवे व उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।पाटोत्सव में ब्रह्मपुरी,महामंदिर,फतेह सागर, सरदारपुरा, हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले चान्द्रास गोत्री बंधु भारी संख्या में उपस्थित हुए।आयोजन में गुरुदत्त, गज्जू,अमित दवे,राजेश,मृदुल, नलीन,विजय,अनुज,आलोक, सौरभ,हितेश आदि ने जिम्मेदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी पढ़ें – चोरी छुपे नकली पेट्रोल तैयार करते युवक गिरफ्तार

रात्रि 9 बजे मातृशक्ति मंडल द्वारा रातीजोगा का भव्य आयोजन किया देर रात तक चला। कार्यक्रम में महेन्द्र बोहरा अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर, नरेंद्र राज बोहरा,सत्यनारायण बोहरा सत्तु भाई, प्रो.जीएल दवे, मुकेश दवे, महेश ओझा,नरेन्द्र लाल त्रिवेदी, प्रकाश दवे उपस्थित थे।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026