ट्रेक्टर चालक की लारपवाही से घायल युवक की मौत
जोधपुर,ट्रेक्टर चालक की लारपवाही से घायल युवक की मौत। शहर के निकट लूणी तहसील के धांधिया- रेंदड़ी सडक़ पर 4 जून को ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसका मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसकी 19 जून को मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। लूणी पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – ययोग दिवस पर रेलवे स्टेडियम में योगाभ्यास
विष्णुनगर धांधिया लूणी निवासी अशोक पुत्र सुखराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 48 वर्षीय लाडूराम 4 जून को बाइक लेकर धांधिया- रेंदड़ी मार्ग से निकल रहा था। वह भाचरणा जा रहा था। तब एक उक्त मार्ग में एक ट्रेक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिस पर उसका भाई बुरी तरह घायल हो गया। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बुधवार को मौत हो गई।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

