Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने किया बरसाती नालों का निरीक्षण

जोधपुर,जिला कलक्टर ने किया बरसाती नालों का निरीक्षण। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मंगलवार को शहर के बरसाती नालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी 15 दिवस से पूर्व नालों के निर्माण संबधी सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

उन्होंने आगामी मानसून के देखते हुए सभी नालों की सफाई एवं मलबा हटाने का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। एवं सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान अग्रवाल ने भैरव नाला व आरटीओ नाला की मरम्मत एवं चल रहे कार्यों की प्रगति,बनाड़ में चल रहे पीएचईडी वर्क,सारण नगर के पास कॉलोनी में चल रहे पीएचईडी वर्क एवं सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जन की परेशानी दूर करने के लिए संवेदनशीलता के साथ नालों के सुधार की योजना बनाई जाए। उन्होंने निगम आयुक्त को शहर के सभी नालों के सुधार एवं उनसे संबंधित अन्य कार्यों के लिए योजना बनाकर कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – हार्डकोर अपराधी श्यामलाल के विरूद्ध राजपासा में कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बारिश के समय नालों का फ्लो एवं निकासी सही बनी रहे इसका विशेष ध्यान रखें। नालों के निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी दिखाते हुए इसे शीघ्र पूरा करवाएं। उन्होंने शहर में चल रहे कार्यों के विद्युत लाइनिंग, केबल सिफ्टिग,कनेक्टिविटी, यूटिलिटी ले प्लान सहित अन्य कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले के डायवर्जन का कार्य देखा और मलबा अति शीघ्र निकलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम दक्षिण आयुक्त डॉ.टी शुभमंगला,जोधपुर विकास प्राधिकरण,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,डिस्कॉम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरयूआईडीपी सहित दोनों नगर निगम के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026