Doordrishti News Logo

बाइक सवार बदमाशों ने पीएचईडी की महिला कार्मिक से बैग लूटा

बैग में छह हजार की नगद के साथ जरूरी दस्तावेज थे

जोधपुर,बाइक सवार बदमाशों ने पीएचईडी की महिला कार्मिक से बैग लूटा। शहर के सरदारपुरा सी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने पीएचईडी की महिला कार्मिक के हाथ से बैग झपट लिया। बैग में छह हजार की नगदी के साथ उसका मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। घटना को लेकर सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – वृक्षारोपण व श्रमदान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

सरदारपुरा सी रोड यूको बैंक के सामने गली में रहने वाली संतोष प्रजापत पत्नी कालूराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि वह पीएचइडी में नौकरी करती है। वे सुबह अपने नौकरी के लिए घर से निकली थी। तब बी-सी रोड के बीच में एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसका बैग झपट कर ले गए। बैग में छह हजार रुपए, मोबाइल,आधार, पेनकार्ड जनाधार, ऑफिस आइडी आदि दस्तावेज थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान के साथ तलाश कर रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026