Doordrishti News Logo

हत्या प्रयास में एक गिरफ्तार,साथी की तलाश

पिता पुत्रों पर चाकू से हमले का मामला

जोधपुर,हत्या प्रयास में एक गिरफ्तार,साथी की तलाश।शहर के राजरणछोडज़ी मंदिर के पीछे बाइजी तालाब रोड पर गत गुरु वार की शाम को पिता और उसके दो बेटों पर बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला किया था। तीनों पिता पुत्र को चाकू का जख्म लगने पर अस्पताल लाया गया। सरदारपुरा थाने में इस बाबत हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – तीन दिन पहले घर से लापता युगल के शव गगाड़ी पैंपिंग स्टेशन नहर में मिला

थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि हाथीराम का ओडा निवासी मोहम्मद अकरम की लोडिंग टैक्सी खराब हो गई थी। उसके साथ में मोहम्मद फिरोज,मोहम्मद शरीफ था। यह लोग लोडिंग टैक्सी को टॉचिंग कर लेकर जा रहे थे। राजरणछोडज़ी मंदिर के पीछे बाइजी तालाब रोड पर सामने से किसी बाइक सवार युवकों से गाड़ी टकराने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, दूसरा युवक उसके पास खड़ा था। इसके बाद वह हमला कर भाग गए। बीच बचाव करने आए मोहम्मद फिरोज के पिता मोहम्मद अकरम (50) के भी हाथ के चोट लगने से खून बहने लगा। हमले में पिता और दोनों पुत्र घायल हो गए।

यह भी पढ़ें – जोधपुर डिस्कॉम में लगे व्यक्ति ने इलेक्ट्रीकल कंपनी को लगाई 44.96 लाख की चपत

घायलों को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए। प्रकरण हत्या प्रयास में दर्ज कर पुलिस की टीम में एसआई विश्राम मीणा, रीना कुमारी, कांस्टेबल मोतीलाल, कैलाश आदि को लगाया गया। पुलिस ने अब एक आरोपी गुजरात अहमदाबाद के दरियापुर निवासी मोहम्मद नवाब पुत्र अख्तर खिलजी को गिरफ्तार किया है। उसके दूसरे साथी की पहचान सिलावटों का बास सोजती गेट निवासी सफदर पुत्र मोहम्मद अशफाक के रूप में की गई है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026