Doordrishti News Logo

राजबाग सूरसागर में सूने मकान में सैंध,नगदी जेवरात पार

जोधपुर,राजबाग सूरसागर में सूने मकान में सैंध,नगदी जेवरात पार।शहर के सुखराम नगर राजबाग सूरसागर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। कितना माल गया इस बारे में स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं मिली है। नगदी हजारों में जेवरात कुछेक तोला होना बताया गया है।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि सूरसागर के सुखराम नगर राजबाग में पीयूष चावला अकेला रहता है। परिवार में कोई और नहीं है। वह कुछ घुमक्कड़ प्रवृति का है। आज दिन में उसके मकान में चोरी की सूचना पर पुलिस वहां पहुंचे। चोरों ने घर से नगदी और जेवरात चोरी किए है। परिवादी ने पहले बताया कि 50-60 हजार रुपए चोरी हुए है,मगर बाद में वह दो लाख से ज्यादा चोरी होना बता रहा है, साथ ही जेवरात चोरी होने की भी जानकारी दी है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026