युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर,युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के प्रतापनगर सदर थानान्तर्गत आखलिया चौराहा स्थित बरकत कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें – रात्रि 10 बजे बाद तेज ध्वनि व 12बजे के बाद किसी प्रकार की गतिविधियों नहीं चलेगी
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि बरकत कॉलोनी आखलिया चौराहा निवासी असरार अहमद पुत्र निसार अहमद की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई 32 वर्षीय अबरार अहमद ने घर में पंखे के हुक में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पुलिस को फिलहाल नहीं बताई गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

