Doordrishti News Logo

जेइएन से धूक्का मुक्की व मारपीट

  • निर्माणाधीन दुकानों के लिए एलटी लाइन से सीधा कनेक्शन
  • जोधपुर डिस्कॉम विजिलेंस टीम की कार्रवाई

जोधपुर,जेइएन से धूक्का मुक्की व मारपीट। शहर के निकट विनायकिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी निर्माणाधीन दुकानों के आगे से निकल रही एक विद्युत लाइन से अवैध कनेक्शन कर बिजली चोरी कर रहा था। इस पर जोधपुर डिस्कॉम की विजिलेंस टीम वहां पहुंची। तब दुकान का मालिक भी वहां आ गया और मारपीट पर उतारू होने के साथ जेइएन को धक्का मुक्की करते हुए झाडिय़ों में गिरा दिया। जिससे वे चोटिल हो गए। अब जेइएन की तरफ से नामजद आरोपी के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में राज कार्य में बाधा उत्पन्न करने और मारपीट का केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – क्लेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर ने लगाए परिंडे

जोधपुर डिस्कॉम विजिलेंस टीम के कनिष्ठ अभियंता रामप्रकाश जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे विनायकिया गांव में निर्माणाधीन दुकानों में अवैध बिजली कनेक्शन की जानकारी पर वहां पहुंचे। एलटी लाइन से अंकुडिया डाल कर बिजली चोरी की जा रही थी।जब वे वीसीआर भरने लगे तब मालिक सुरेंद्रसिंह वहां आ गया। उसने बदतमीजी करते हुए मारपीट आरंभ कर दी। फिर उसने धक्का देकर झाडिय़ों में गिराने के साथ पत्थर फैंकने लगा। जिससे वे चोटिल हो गए। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया,जिसकी तलाश की जा रही है।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed