Doordrishti News Logo

हीटवेव प्रबंधन के लिए जिला प्रभारी अधिकारी नियुक्त

डॉ.पुरूषोत्तम सोनी जोधपुर ग्रामीण व जोधपुर जिले के प्रभारी होंगे

जयपुर,हीटवेव प्रबंधन के लिए जिला प्रभारी अधिकारी नियुक्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर प्रदेश में हीटवेव के प्रकोप के दृष्टिगत अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर से सभी जिलों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवंटित जिलों में दौरा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि ये सभी प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में संबंधित प्रभारी सचिव से समन्वय स्थापित कर हीटवेव प्रबंधन को लेकर पाई जाने वाली कमियों का मौके पर ही समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में हीटवेव प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक चैकलिस्ट भी तैयार की गई है।

सिंह ने बताया कि अस्पतालों में हीटवेव से पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित बैड,दवाइयों,उपकरणों एवं आईस पैक आदि की उपलब्धता के संबंध में निरीक्षण कर पाई गई कमियों का समाधान करेंगे।चिकित्सा संस्थानों में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर,मटके,मरीजों के लिए एसी, कूलर एवं पंखें की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। प्रभारी अधिकारी जिलों में लू-तापघात से बचने के लिए आमजन को जागरूक करने हेतु आईईसी सामग्री,आपातकालीन एम्बूलेंस में कोल्ड बॉक्स एवं अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा संस्थानों में फायर एनओसी तथा पानी-बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें – प्रभारी सचिव ने किया बिलाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ.रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि संयुक्त निदेशक डॉ.सम्पत सिंह जोधा को अजमेर एवं केकड़ी,उप निदेशक डॉ.यदुराज को अलवर,खैरथल-तिजारा,डॉ.देवेन्द्र सोनी को बांसवाड़ा,पंकज गौड़ को डूंगरपुर,डॉ.एमपी जैन को बारां,डॉ. सुआलाल को बाड़मेर एवं बालोतरा, डॉ.राजेश शर्मा को भरतपुर एवं डीग, डॉ.मुस्ताक खान को भीलवाड़ा-शाह पुरा,डॉ.राहुल हर्ष को बीकानेर एवं डॉ.विजय मित्तल को बूंदी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संयुक्त निदेशक डॉ.रामबाबू जायसवाल को चित्तौडगढ़,डॉ. सांवरमल स्वामी को चूरू,डॉ. अनमोल खण्डेवाल को दौसा,डॉ. एमएल सालोदिया को धौलपुर,डॉ. देवेन्द्र चौधरी को हनुमानगढ़,डॉ. रघुराज सिंह को जयपुर प्रथम एवं दूदू,डॉ.ओपी शर्मा को जयपुर द्वितीय,डॉ.प्रदीप चौधरी को जालोर व सांचोर,डॉ.एमपी सिंह को झालावाड़,डॉ.एसएन धौलपुरिया को झुंझुनूं,डॉ.अभिनव अग्रवाल को करौली,डॉ.विरेन्द्र मीना को कोटा, डॉ.दुर्गेश राय को नागौर,डॉ.तरूण चौधरी को राजसमंद,डॉ.गिरिश द्विवेदी को सवाई माधोपुर,डॉ.महेश सचदेवा को सीकर,डॉ.कमलेश चौधरी को सिरोही का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार डॉ.रोमेल सिंह को श्रीगंगानगर व अनूपगढ़,डॉ.राकेश गोचर को पाली,डॉ. देवेश्वर देव को टोंक,डॉ. इन्द्रजीत सिंह को उदयपुर व सलूम्बर,डॉ.प्रकाश शर्मा को प्रतापगढ़,डॉ.अमित चौधरी को जैसलमेर,डॉ. विजयलक्ष्मी को ब्यावर,डॉ.मनीषा चौधरी को डीडवाना-कुचामन,डॉ.रोहित मीना को गंगापुर सिटी,डॉ.पुरूषोत्तम सोनी को जोधपुर ग्रामीण व जोधपुर,डॉ. नरोत्तम शर्मा को कोटपूतली-बहरोड़, डॉ.अजय चौधरी को नीमकाथाना एवं डॉ.राजेश झांदू को फलौदी का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026