Doordrishti News Logo

खाटू श्याम के इतिहास को पाठ्यक्रम में जोड़ने का सुझाव

  • श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने दिया शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन
  • 10वीं या 12वीं कक्षा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह

जोधपुर,खाटू श्याम के इतिहास को पाठ्यक्रम में जोड़ने का सुझाव।खाटू श्याम बाबा के प्रति श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती आस्था और पूरी हो रही मनोकामना से जिस रूप में देश और दुनिया में रहे श्रद्धालु माथा टेकने खाटू श्याम बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं उसको ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं या 12वीं की पुस्तकों में खाटू श्याम बाबा के इतिहास के अध्याय को पाठ्यक्रम में जोड़ने के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने सुझाव देकर आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें – ज्वैलर्स से 33 किलो से ज्यादा चांदी हड़पी

जोधपुर के बड़े रामद्वारा में श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत,सचिव राजकुमार रामचंदानी और कार्यकारिणी सदस्य लक्की गोयल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बताया कि,माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं कक्षा में राजस्थान के विभिन्न लोक देवताओं के इतिहास को उल्लेखित करने के साथ पाठ्यक्रमों में स्थान दिया गया है।

इसी प्रकार राजस्थान के सीकर जिले में आने वाले खाटू श्याम बाबा आज पूरे विश्व में आस्था के सबसे बड़े केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने के साथ हारे के सहारे के रूप में लोगों के विश्वास और आस्था के केंद्र बिंदु बने हुए हैं। ऐसे में उनसे जुड़े इतिहास को यदि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए उनके इतिहास को पढ़ाया और बताया जाता है तो निश्चित रूप से बच्चों के माध्यम से पूरे प्रदेश भर में खाटू श्याम बाबा की जानकारी तो जाएगी ही साथ ही बच्चे भी इस इतिहास को जानकर अन्य लोक देवताओं के साथ श्याम बाबा के इतिहास को भी पढ़ सकेंगे।

श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर को भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है यह मंदिर हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखने के साथ आस्था और विश्वास का जन-जन का प्रतीक बन चुका है। खाटू श्याम बाबा को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में पूजने के साथ करोड़ों की संख्या में यहां भक्त आते हैं जिनका पौराणिक महत्व जानने के साथ मन्नत पूरी होने के कारण श्याम बाबा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है।

श्याम भक्ति सेवा संस्थान सचिव राजकुमार रामचंदानी ने दिलावर को बताया कि इतिहास से जानकारी यह भी मिलती है कि खाटू श्याम बाबा वास्तव में अति बलशाली भीम के पौत्र और घटोत्कच के सुपुत्र बर्बरिक है,जिन्हें खाटू श्याम बाबा के रूप में पूजा जाता है। बर्बरिक में बचपन से ही वीर योद्धा के गुण विद्यमान थे। उन्होंने बचपन में अपनी माता की आज्ञा के अनुसार मां दुर्गा और भगवान शिव को प्रसन्न करके उनसे तीन बाण आशीर्वाद के रूप में प्राप्त किए थे,जो आगे चलकर श्याम बाबा तीन बाण धारी के रुप में विख्यात हुए। महाभारत में भी बर्बरिक का स्पष्ट रूप से उल्लेख आता है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026