Doordrishti News Logo

भीषण गर्मी में जोधपुर डिस्कॉम द्वारा आम जन को राहत की सार्थक पहल

15 सर्कल्स में 259 जल योजनाओं को दिए गए बिजली कनेक्शन

जोधपुर,भीषण गर्मी में जोधपुर डिस्कॉम द्वारा आम जन को राहत की सार्थक पहल।भीषण गर्मी के दौर में पेयजल समस्या से मुक्ति दिलाने जोधपुर डिस्कॉम आम जन को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयासों में जुटा हुआ है। जोधपुर डिस्कॉम द्वारा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जल योजनाओं के लिए बिजली कनेक्शन मुहैया कराने की दिशा में सार्थक प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं।इसके अन्तर्गत जोधपुर डिस्कॉम ने इस सप्ताह 15 सर्कलों में 259 जल योजनाओं के लिए बिजली कनेक्शन प्रदान किए। इन जल योजनाओं के माध्यम से आम जन को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है और भीषण गर्मी में राहत का अहसास हुआ है।

यह भी पढ़ें – फिलिंग स्टेशन पर हंगामा,युवक से मारपीट का आरोप

बिजली सेवाओं और सुविधाओं को सुचारू एवं बेहतर बनाए रखने के साथ ही जोधपुर डिस्कॉम द्वारा जल योजनाओं को बिजली कनेक्शन जारी करने का कार्य प्राथमिकता से जारी है। इनमें जोधपुर जोन में 106 बिजली कनेक्शन दिए गए हैं जिनमें जोधपुर जिले में 22,फलौदी में 27, पाली में 13 तथा सिरोही में 44 कनेक्शन दिए गए। इसी प्रकार बाडमेर जोन में 146 कनेक्शन जारी किए गए हैं जिनमें बाडमेर जिले में 98,जालौर जिले में 6, बालोतरा में 28 एवं जैसलेमर जिले में 14 कनेक्शन तथा बीकानेर जोन में 7 कनेक्शन जारी हुए हैं जिनमें बीकानेर जिले में 2, श्रीगंगानगर में 1 तथा चुरू में 4 बिजली कनेक्शन जल योजनाओं के लिए दिए जा चुके हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026