Doordrishti News Logo

फतहसागर गुलाबसागर की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

श्रीमाली ब्राह्मण समाज

जोधपुर,फतहसागर गुलाबसागर की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ।श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतहसागर -गुलाबसागर के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। सचिव प्रकाश शर्मा ने बताया की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन चुनाव अधिकारी प्रवीण दयाल दवे के सानिध्य मे किया गया। समाज के कैलाश त्रिवेदी ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में विधुशेखर दवे अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर,विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर महानगर अध्यक्ष महेंद्र बोहरा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सत्यनारायण बोहरा (सत्तु भाई) ने की।

यह भी पढ़ें – दुकान पर रेड देकर 3 हजार पाउच फेविक्विक पकड़ी

शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों द्वारा माँ महालक्ष्मी के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। दीप मंत्र पं. मनीष बोहरा,पुनीत दवे,देवराज दवे, दीपक दवे,सुरेश शर्मा, अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी के द्वारा किया गया।

चुनाव अधिकारी प्रवीण दयाल दवे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी के साथ पदाधिकारियो व कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधुशेखर दवे ने अपने उद्बोधन में नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतहसागर -गुलाबसागर में कोई भी समाज हित का कार्य होगा मै हमेशा तत्पर रहूंगा।विशिष्ट अतिथि महेंद्र बोहरा ने चांदपोल शिवबाड़ी में आयोजित हो रहे वैदिक शिविर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मै श्रीमाली ब्राह्मण समाज फतहसागर -गुलाबसागर के लिए तन-मन-धन से सहयोग करूँगा।

शपथ ग्रहण समारोह में समाज के सभी इकाई के अध्यक्ष जिसमे हरिद्वार संस्थान अध्यक्ष पुखराज दवे, महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली,सरदारपुरा श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष घनश्याम द्विवेदी,नरेंद्र राज बोहरा, मधुसूदन दवे,नरेन्द्र लाल त्रिवेदी, विक्रान्त दवे,मनोज दवे के साथ आरोग्य भवन,परोपकार ट्रस्ट आदि इकाई के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित हुए। स्थानीय महिला अध्यक्ष शारदा श्रीमाली,पूनम व्यास,राजकुमारी दवे, नित्या ओझा,संगीता दवे,प्रिया के साथ अन्य इकाई की महिला पदाधिकारी एवं मातृशक्ति उपस्थित हुईं। कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र दवे,राजीव दवे,जय कुमार व्यास, अरुण व्यास, दुष्यंत दवे, डॉ. रमन दवे,महेश ओझा,उमाशंकर श्रीमाली, प्रशान्त ओझा,राजेंद्र दवे एवं महिला मंडल की कामाक्षा त्रिवेदी,आराधना व्यास,मंगला ओझा आदि व युवाओ मे चेतन व्यास,भगवती लाल,मोहित, रमेश चंद्र व्यास, कैलाश चंद्र त्रिवेदी, हिमांशु दवे, कुलदीप दवे, जतिन दवे सहयोग रहा। संचालन मनीष व्यास ने किया,सचिव प्रकाश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026