Doordrishti News Logo

ट्रक डाईवर की पुत्री ईशा ने 94.80%अंक लाकर रचा इतिहास

ईशा प्रजापत का किया नागरिक अभिनंदन

जोधपुर,ट्रक डाईवर की पुत्री ईशा ने 94.80%अंक लाकर रचा इतिहास।ट्रक डाईवर मानाराम प्रजापत की पुत्री ईशा प्रजापत ने बारहवीं बोर्ड कला वर्ग मे इतिहास रचते हुए 94.80% प्रतिशत अंक हासिल किये। गरीब परिवार की बेटी ईशा प्रजापत ने अभावों को नजर अंदाज कर अपनी पढ़ाई जारी रखी। जिसका परिणाम अच्छा रहा बिना ट्यूशन किये ईशा ने य़ह मुकाम पाया है। ईशा ने यह उपलब्धि अपनी माता -पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन से प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें – ज्वैलरी शो रूम से 10.30 लाख का निहारिया चुराया

इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नई दिल्ली युवा संगठन जोधपुर एवं झालामंड चौराहा व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों ने ड्राइवर की बेटी ईशा प्रजापत का उत्साह वर्धन कर नागरिक अभिनंदन किया। ईशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। वह भविष्य में न्यायिक सेवा में जाना चाहती है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: