ज्वैलरी शो रूम से 10.30 लाख का निहारिया चुराया
- कार में सवार होकर आए बदमाश
- पुलिस अब कार नंबर से बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी
जोधपुर,ज्वैलरी शो रूम से 10.30 लाख का निहारिया चुराया। शहर के माता का थान स्थित चुतरावता पुलिया के पास एक ज्वैलरी शोरूम पर सवा दस लाख का निहारिया चोरी हो गया। कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने दस लाख में सौदा तय किया था। बाद में मौका लगने पर कपड़े में पांच किलो निहारिया चुराकर ले गए। शो रूम मालिक ने इस बारे में कार नंबर के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।
यह भी पढ़ें – सामाजिक सरोकार के तहत भाजपा आज करेगी सेवा कार्य
चुतरावता पुलिया नरसिंह प्याउ के पास में रहने वाले श्रवण कुमार सोलंकी पुत्र रामपाल सोलंकी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक ज्वैलरी शोरूम चुतरावता पुलिया के पास में कृष्णा ज्वैलर्स नाम से है। रविवार की दोपहर में एक कार में चार लोग सवार होकर आए और सोने का निहारिया के बारे में बात की। फिर निहारिया देखने के बाद दस लाख में सौदा तय किया। इस बीच बातों में उलझा कर यह लोग कपड़े की थैली में पांच किलो निहारिया चुराकर ले गए। उनके जाने के बाद इसका पता लगा।
चुराए गए निहारिया की अनुमानित कीमत 10.30 लाख रुपए है। सीसीटीवी फुटेज में कार के नंबर और आरोपी देखे गए हैं। पुलिस अब कार नंबर से बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। इस बारे में माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

