जेल की तलाशी में मिले दो की-पेड फोन
एक फोन मिला बाथरूम में
जोधपुर,जेल की तलाशी में मिले दो की-पेड फोन। जोधपुर सेंट्रल जेल में तलाशी लेते दो की-पेड फोन बरामद हुए है। एक फोन बाथरूम में छु़पाकर रखा हुआ था। इस बारे में अब अज्ञात के खिलाफ रातानाडा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें – नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की पूर्ण तैयारी करें- मुख्य सचिव
रातानाडा पुलिस ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से केंद्रीय कारागार में तलाशी अभियान चलाया गया। जेल प्रशासन ने वार्ड संख्या 7 की बैरिक संख्या 3 से एक की-पेड फोन बरामद किया है। वार्ड नंबर 16 के बाथरूम की तलाशी में एक की-पेड छुपाया हुआ मिला। दोनों की-पेड फोन का जब्त कर लिया गया। अज्ञात के खिलाफ अब जेल प्रहरी भंवरसिंह ने मामला दर्ज करवाया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

