Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट गाड़ी चालक से सोने की चेन लूटने वाले पांच डकैत पकड़े

अभय कमाण्ड कंट्रोल सेंटर के सामने दिया था वारदात को अंजाम

जोधपुर,हाईकोर्ट गाड़ी चालक से सोने की चेन लूटने वाले पांच डकैत पकड़े। शहर के अभय कमाण्ड कंट्रोल सेंटर के सामने दो दिन पहले हाईकोर्ट में गाड़ी चालक से मारपीट कर दो तोला सोने की चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ डकैती प्रकरण दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें – भारत निर्वाचन आयोग ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

उदयमंदिर थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि बनाड़ केंट स्टेशन के सामने रहने वाले दपपतसिंह पुत्र भगवत सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वह हाईकोर्ट नया परिसर में गाड़ी चलाता है। वह दो दिन पहले अपने घर से गाड़ी लेकर निकला था। यहां अभय कमाण्ड सेंटर के सामने गाड़ी खराब होने पर चेक करवा रहा था। तब पांच युवक अलग अलग बाइक पर आए और मारपीट करते हुए उसके गले में पहनी दो तोला सोने की चेन लूट कर ले गए। थानाधिकारी परिहार ने बताया कि इस बारे में डकैती का प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस ने जांच पड़ताल एवं सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए अब सदर बाजार स्थित बकरियों की गली निवासी इमरान उर्फ इमली पुत्र इमामुदीन,चमनपुरा गली नंबर 1 नई सडक़ निवासी मोहम्मद अखलाख पुत्र मोहम्मद फारूख,जवाहर खाना रोड निवासी आदिल पुत्र साकिर हुसैन, उदय मंदिर आसन निवासी सद्दाम उर्फ ढोलू पुत्र रशीद खां, मेड़ती गेट निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026