महिला से बैग लूट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जोधपुर,महिला से बैग लूट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।शहर के सरदारपुरा गांधी मैदान के पीछे मंदिर जा रही महिला से बैग लूटने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे लूटा गया बैग और अन्य सामग्री जब्त की गई है। वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें – अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण
सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि सरदारपुरा प्रथम बी रोड 34ए में रहने वाली मीना सोनी पत्नी सुरेंद्र सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमेें बताया कि 23 मई की सुबह वह अपने घर से पैदल गांधी मैदान के पीछे मंदिर जा रही थी। तब एक बाइक पर बदमाश आया और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर बैग ले गया। बैग में घर की चाबियां और एटीएम कार्ड आदि थे।
थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए गठित पुलिस की टीम ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच के बाद एक आरोपी न्यू कोहिनूर सिनेमा के सामने बापू कॉलोनी आदर्श प्याउ के पीछे रहने वाले हुसैन उर्फ शेणिया पुत्र रफीक खां को गिरफ्तार किया है। उसे लूटा गया बैग, चाबियां आदि जब्त करने के साथ वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

