Doordrishti News Logo

जोधपुर, रातानाडा मोहनपुरा स्थित श्रीपीपलेश्वर महादेव मंदिर गौशाला में मंदिर के ब्रह्मलीन महंत शिवचेतनगिरी के दिव्याशीष से महंत श्रीधरगिरी और मसुरिया रामद्वारा के महंत रामरतन के पावन सानिध्य में आज श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। 18 मार्च से 24 मार्च तक चलनेवाली यह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज कृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

shrimad-bhagwat-katha-gyan-yagya-started-with-kalash-yatra

महंत श्रीधरगिरी ने बताया कि यह आयोजन मंदिर सत्संग समिति की वरिष्ठ सदस्य और ब्रह्मलीन महंत शिवचेतनगिरि की शिष्या शशीलता शर्मा और उनके परिवारजनों की ओर से स्व. होतीलाल शर्मा, गोमती देवी शर्मा, निहालचंद शर्मा तथा समस्त पितरों के कल्याणार्थ किया जा रहा है।

आयोजक शशीलता शर्मा और सुधीर शर्मा ने बताया कि कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा जिसमें संत रामप्रिय दास शास्त्री कथा का संगीतमय वाचन करेगें।

shrimad-bhagwat-katha-gyan-yagya-started-with-kalash-yatra

आज निकाली गई कलश यात्रा रातानाडा श्रीकृष्ण मंदिर से आरंभ होकर कथा स्थल पहुंची। इस दौरान सैनाचार्य अचलानंदगिरी, महंत श्रीधरगिरी और संत गंगागिरी सहित अन्य संत रथ में विराजमान हुए और महिलाओं ने सिर पर कलश धर मंगल गीत गाए और डीजे व बैंड-बाजे की मधुर पारंपरिक भजन व गीतों की धुनों पर नृत्य किया।

आयोजक शशीलता शर्मा, सुधीर शर्मा, मंजरी शर्मा, कौशिकी, नमन और मंदिर सत्संग समिति सदस्य ने संतो का सत्कार किया।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026