Doordrishti News Logo

बाइक सवार मोबाइल लुटेरे को पकड़ने को लटका छात्र चोटिल

जोधपुर,बाइक सवार मोबाइल लुटेरे को पकड़ने को लटका छात्र चोटिल।शहर के पांच बत्ती पोलो ग्राउण्ड रोड पर एमबीएम यूनिवर्सिटी के छात्र से बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल लूट कर ले गया। छात्र ने पीछे से उसकी बाइक को पकड़ कर लटक गया मगर बदमाश ने तेजी से बाइक को भगाया। जिससे छात्र के हाथ रगड़ खाने से चोटिल हो गए। इस बारे में एयरपोर्ट थाने मेें रिपोर्ट दी गई है। घटना को लेेकर एयरपोर्ट थाना पुुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

मूलत: झुंझूनूं के नवलगढ़ स्थित जयपुरिया अस्पताल के पास हाल एमबीएम यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल की तैयारी कर रहे छात्र शिवदत्त पुत्र मोहन सिंह की तरप से यह मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह रात को अपना खाने का टिफिन पांच बत्ती से लेकर अपने रूम पोलो ग्राउण्ड की तरफ से जा रहा था। तब पीछे से एक काले रंग की बाइक रंग  की बाइक पर आए बदमाश ने उसे पहले डराया फिर उसका मोबाइल छीन लिया। वह भागने लगा तो उसकी गाड़ी को पीछे से पकड़ा मगर वह तेजी से बाइक को भगा ले गया। जिससे उसके हाथ पर रगड़ के निशान लग गए। मामले में एयरपोर्ट थाना पुलिस अब लुटेरे की पहचान के साथ तलाश कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026