पंचांग का विमोचन और परीक्षा परिणाम घोषित

जोधपुर,पंचांग का विमोचन और परीक्षा परिणाम घोषित। विद्या भारती प्रबंध समिति आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक सूरसागर में शनिवार को पंचांग का विमोचन और वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल गहलोत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथि परिचय व स्वागत प्रधानाचार्य तेनसिह सांखला ने किया। डॉक्टर गहलोत ने परीक्षा परिणाम घोषित कर कक्षा में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त वालों को पुरस्कार प्रदान किए।

यह भी पढ़ें – मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम

कार्यक्रम के बीच में विद्यालय वार्षिक पंचांग का विमोचन डॉक्टर निर्मल गहलोत,भैराराम देवड़ा,बिरधाराम सांखला,पंकज सोलंकी,ललिता गहलोत,चंपालाल गहलोत,रवि सांखला,नैनसुख प्रजापत,हरिकिशन सांखला,चंपालाल गहलोत,हिमताराम सांखला द्वारा किया गया।

सांखला ने बताया कि पंचांग में भारतीय काल गणना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव वर्ष से प्रारंभ होती है इस पंचांग में भारतीय हिंदी तिथि व महीना के नाम अंकित हैं तथा विद्यालय के सभी उत्सव,पर्व,त्यौहार, शुभ कार्य इसी पंचांग के अनुसार वर्ष पर कार्यक्रम चलता है परीक्षा परिणाम रीना दाधीच ने सुनाया। संचालन प्रियंका परिहार ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews