Doordrishti News Logo

रामलला विजय यात्रा के रूप में निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

  • कल निकलेगी विराट शोभायात्रा
  • तैयारियां पूरी

जोधपुर,रामलला विजय यात्रा के रूप में निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा। विश्व हिंदू परिषद महानगर संचालित रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा 17 अप्रैल को रामनवमी पर शहर के घण्टाघर से विराट शोभायात्रा निकलेगी। इस महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूरे शहर में रामीत्मक को लेकर गजब का उत्साह व राममय वातावरण बना हुआ है। हर ओर भगवा ध्वज,झंडे झंडिया पताकाएँ फरियों में शहर सजधज कर तैयार है,रामभक्तों के स्वागत को आतुर है।

इसे भी पढ़िए- यूपीएससी परीक्षा में जोधपुर की बेटी ने मारी बाजी

रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से सोमवार शाम हुई पत्रकार वार्ता में समिति अध्यक्ष संदीप कावरा ने महोत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर के सफल आध्यात्मिक सत्र से शुरू हुए रामोत्सव में अब रामनवमी पर निकलने वाली विराट शोभायात्रा जो देश भर की यात्राओं में जोधपुर की अब्बल रहती है। उसकी अबकी बार अलग ही पहचान होगी।

विजय यात्रा होगी 
500 वर्षों के संघर्ष व विश्व हिंदू परिषद के रामजन्मभूमि आंदोलन को हाथ में लेकर सतत प्रयास जन जागरण रामज्योति यात्रा,सिला पूजन, चरण पादुका पूजन,कारसेवा सहित अन्य जागृति के माध्यम से लोगों को जोड़ते हुए सफलता प्राप्त कर अजाम देकर भव्य मंदिर निर्माण होकर प्राण प्रतिष्ठा तक के इस सफर पर इस बार विजय यात्रा भी होगी। झांकियों में इस बार रामजन्मभूमि आंदोलन के हर एक समय की झांकी,अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के अथक प्रयासों व संतो के मार्गदर्शन में जो कार्य हुए उन सब की झलकियां होगी ताकि युवा पीढ़ी को इस प्राण प्रतिष्ठा व मन्दिर के संघर्ष का महत्व पता चल सके ।

29 अखाड़े होंगे शामिल 
समिति महामंत्री बिजयसिंह परिहार ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में 29 अखाड़े जो आगे चलते हुए हतप्रभ करने वाले नुकीली किलो पर सोये व्यक्ति के ऊपर से मोटरसाइकिल निकलना,भारी पत्थर को सीने पर रख तोडऩा,मुँह से आग के गोले निकालते कार्यकर्ता के साथ तलवार लाठी चलाने का प्रदर्शन के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे।

इन झांकियों का रहेगा समावेश
सामाजिक समरसता के साथ समाज को आदर्श जीवन जीने व व्यक्तित्व विकास को बहाने,पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत,नारी सुरक्षा,राष्ट्र रक्षा,शिक्षित देश विकसित भारत सहित अन्य विषयों पर झांकिया होंगी। प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र, रामायण के हर पात्र की संजीव झांकी,उज्जैन महाकाल की भस्म टोली,दिल्ली की महादेव बारात, महाराष्ट्र नासिक के ढोल,बारह ज्योतिर्लिंग द्वारकाधीश व अयोध्या के प्रभु श्रीरामजी की झांकी इस बार सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी। 135 से अधिक स्थानों से युवाओ की भगवा रैलियां 350 से अधिक झांकी व भजन मंडली होगी। अंत में विहिप के रामरथ में राम परिवार सहित मुसज्जित श्रृंगारित विराजमान होंगे। जिनकी पोशाक अयोध्या के विशेष कारीगरों द्वारा तैयार की गई है। वो पहनाई जाएगी।

देवासी समाज पारम्परिक वेशभूषा में ऊंट के साथ होंगे शामिल
मारवाड़ के महाकुंभ रामनवमी में सबसे राम सबमें राम के तहत इस बार जिले व आसपास के गांवों से एकत्रित होकर देवासी समाज अपनी पारम्परिक लाल साफा व सफेद धोती अंगरखी पहन हाथ में प्रतीक डांग लेकर हजारों की संख्या में शोभायात्रा में शामिल होंगे,जो ढोल थाली की ताल पर थिरवाते नजर आएंगे।

विश्नोई समाज जीव जंतु बचाने के संकल्प व पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश 
शोभायात्रा में मारवाड़ के गांवों से विश्नोई समाज के लोग भी सफेद धोती कुर्ते के साथ सफेद साफे में नजर आयेंगे जो पर्यावरण संरक्षण प्लास्टिक मुक्त शोभायात्रा व भारत का संदेश के साथ वन्य जीवों को बचाने व पक्षियों को दाना पानी से सेवा का भी संदेश देंगे। प्रेसवार्ता में समिति के महा मंत्री डॉ राजकुमार भील,पुरुषोत्तम बंसल, प्रान्त उपाध्यक्ष मानाराम विश्नोई, जिला अध्यक्ष प्रदीप सांखला, प्रमोद जैन सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: