जोधपुर, जिले के बावड़ी उपखंड के जोइन्त्रा ग्राम के किसान पिछले 14 माह से ओलावृष्टि के दौरान तबाह हुई उनकी फसलों का मुआवजा लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। मुआवजा नही मिलने से हताश परेशान किसान मंगलवार को जोधपुर प्रशासन के पास गुहार लगाने पहुंचे।
किसानों का कहना था कि तत्कालीन पटवारी ने जो मुआवजे का रिकॉर्ड बनाया उस में गड़बड़ी कर दी जिसकी वजह से सैकड़ों की संख्या में किसान मुआवजे से वंचित रह गए। उन किसानों के खेत की नुकसान को पटवारी ने बहुत कम दर्शाया जबकि ऐसे लोगों को मुआवजा मिला जिनका नुकसान ही नहीं हुआ।

ग्रामीण जालम सिंह ने बताया कि ज्यादातर किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। बावड़ी उपखंड अधिकारी से भी मुलाकात की जिसमें उन्होंने बताया कि पटवारी ने जो रिपोर्ट बनाई थी उसमें खराबा कम बताया था।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

