Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में तीन की मौत

जोधपुर,सड़क हादसों में तीन की मौत। शहर के सूरसागर एवं झंवर थाना क्षेत्र में अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द कर दिया। इस बारे में संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है।

यह भी पढ़ें – प्रथम चरण के लिए 131 प्रत्याशियों ने किए 179 नामांकन

सूरसागर थाने के एएसआई सुरताराम ने बताया कि मथानिया के अगुणावास निवासी 61 साल का हनुवंताराम पुत्र पूनाराम मेघवाल और उसका रिश्तेदार 24 वर्षीय अनिल भाटी पुत्र नरपत भाटी बुधवार को अपनी बाइक पर रिश्तेदारों से मिलने सूरसागर आए थे। शाम को वे अपने गांव जा रहे थे। तब रिंग रोड के पास एक निर्माणाधीन भवन के सामने के एक पिकअप के चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर उन्हें एबुंलैंस 108 की मदद से एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। एएसआई सुरताराम ने बताया कि आज शवों को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया। पिकअप चालक के खिलाफ मृतक हनुवंताराम के पुत्र किशनलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

दूसरी तरफ झंवर पुलिस ने बताया कि विष्णु नगर सुराणी बालेसर निवासी सोहनलाल पुत्र नारायणराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसका भाई जगदीश बाइक लेकर गांव की तरफ से आ रहा था। तब हिंगोला- राबडियां गांव की सरहद में किसी पिकअप के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। झंवर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026