Doordrishti News Logo

दस साल से फरार दो स्थाई वारंटी और देवनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जोधपुर,दस साल से फरार दो स्थाई वारंटी व देवनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। कमिश्ररेट की सरदारपुरा पुलिस ने दस साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने के साथ देवनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि लोहावट के जालोड़ा स्थित डेरियों की ढाणी निवासी शकूर खान पुत्र बसीर खान एवं सद्दाम पुत्र मोहम्मद खान के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था और दोनों दस साल से फरार थे।देवनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी वीर दुर्गादास कॉलोनी बलदेव नगर निवासी देवेंद्र उर्फ मोंटू पारिक पुत्र भंवरलाल पारिक के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था। उसे भी गिरफ्तार क र पुलिस ने तीन वारंटों को कोर्ट में निस्तारण किया। पुलिस की टीम में प्रोबेश्नर एसआई रीना, हैडकांस्टेबल रामचंद्र,प्रेम, कांस्टेबल कैलाश राजपुरोहित, केसाराम, संत राम,श्रवण,मुकेश एवं दिनेश शामिल थे।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026