Doordrishti News Logo

लोकसभा में भाजपा 400 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी-भजनलाल

भाजपा कोर कमेटी बैठक सम्पन्न -जीत का खाका तैयार

जोधपुर,लोकसभा में भाजपा 400 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी- भजनलाल। जोधपुर में मंगलवार को भाजपा जोधपुर संभागीय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आईटीआई सर्कल के पास एक होटल में हुई। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री पीपी.चौधरी सहित स्थानीय मंत्री, विधायक,जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास को लेकर चिंता-रविंद्रसिंह भाटी

भाजपा ने इस बैठक के जरिए एक बार फिर जीत का खाका तैयार किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोलने की योजना बनायी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक बूथ व हर घर तक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पहुंचाने का काम करे। इन्होंने मोदीजी की जन कल्याणकारी नीतियों को बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अलावा सामाजिक स्तर पर लाभार्थियों से सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की योजना बनायी गई।

बैठक में संगठनात्मक स्तर पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थीयों के संवाद का अनुभव करते हुए उनके अनुभवों को आमजन तक पहुंचाने का काम किया जाए।
कोर कमेटी की इस बैठक में जोधपुर, पाली, बाड़मेर-जैसलमेर और जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष,विधायक,पूर्व विधायक, सांसद,पूर्व सांसद,महापौर एवं जिला प्रमुख,लोकसभा संयोजक,लोकसभा प्रभारी,लोकसभा सह-प्रभारी, क्लस्टर प्रभारी,विधानसभा प्रत्याशी 2023,संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी, संभाग सह-प्रभारी अपेक्षित रूप से मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026