जोधपुर, शहर के रिक्तिया भैरूजी चौराहा स्थित खतरनाक पुल की रेलवे लाइन पर पैदल युवक से मारपीट कर लूटपाट की गई। जीआरपी ने रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर मोबाइल व सोने की अंगूठी बरामद की।
राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि थानाधिकारी किशनसिंह चारण ने बताया कि दिनेश शर्मा गत 12 मार्च को खतरनाक पुल के ऊपर रेलवे ट्रैक से पैदल ही सोजती गेट की तरफ जा रहा था।
रास्ते में रेलवे ट्रैक पर बैठे तीन युवकों ने उसे चाकू दिखाकर डराया धमकाया था और नीचे गिराकर मारपीट की थी। आरोपियों ने उससे मोबाइल, रुपए व हाथ में पहनी 12 ग्राम सोने की अंगूठी लूट ली थी।
जीआरपी ने लूट का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पड़ताल की और एसआइ धीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजेन्द्र मीणा, मोहनलाल, रिडमलसिंह व खेमाराम ने रविवार को इमरान व सोहिल उर्फ सम्मोहन को बापर्दा गिरफ्तार किया।
इन्हें कोर्ट में पेश करने पर एक दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। आरोपियों से एक मोबाइल, सोने की अंगूठी और वारदात में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा व नुकीला लोहे का सरिया बरामद किया गया।
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

