नैक्सा एवरग्रीन में निवेश के नाम पर 17 लाख की ठगी
- प्रति मंगलवार मुनाफा देने का झांसा देकर रुपए ऐंठने का आरोप
- पीडि़त ने दर्ज कराई एफआईआर
जोधपुर,नैक्सा एवरग्रीन में निवेश के नाम पर 17 लाख की ठगी। गुजरात के धोलेरा नैक्सा एवरग्रीन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और प्रकरण दर्ज हुआ है। कंपनी के खिलाफ अब तक कई सारे केस जोधपुर में दर्ज हुए हैं। अब करवड़ के एक व्यक्ति ने अपने साथ हुई 17 लाख की ठगी का केस दर्ज करवाया है। जिस बारे में महामंदिर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कुछ दिन पहले भी महामंदिर थाने में केस दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें – पत्नी की हत्या के आरोपी की जमानत हाई कोर्ट ने की खारिज
करवड़ स्थित जाटों का बास निवासी प्रेमाराम पुत्र चूनाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उसके ही एक परिचित मेघसिंह जो नैक्स एवरग्रीन कंपनी में प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करता था उसने कंपनी में निवेश करने को कहा था। एक लाख के निवेश पर प्रति सप्ताह मंगलवार को 32 सौ रुपए मुनाफे का प्रलोभन दिया था। रुपए साठ सप्ताह तक मिलने को कहा था। इसके लिए उसने पहले पांच लाख रुपए निवेश करवाए। यह रुपए उसके द्वारा 21 अगस्त 2021 को दिए गए। कुछ सप्ताह मुनाफा मिलता रहा और फिर बड़ी रकम इंवेस्ट करने को कहा गया। तब उसने वर्ष 2021 से लेकर 2023 के बीच में 17 लाख रुपए लगा दिए। मगर बाद मेंं उसे मुनाफा देना बंद कर दिया गया। कंपनी के डायरेक्टर सुभाष बिजराणिया,रणवीर,बीरबल आदि लोगों से इस दरमियान मिलाया गया था। सभी ने उसे झांसे में लेकर रकम को इंवेस्ट करवा 17 लाख की ठगी कर ली। मगर बाद में मेघसिंह ने उसे धमकाना भी शुरू कर दिया। पीडि़त को जोधपुर में कंपनी की करोड़ों की भूमि होने एवं गुजरात में 1000 बीघा जमीन होने का झांसा देकर यह रकम ऐंठी गई है।
सनद रहे कि नैक्सा एवरग्रीन ग्रीन फील्ड कंपनी के खिलाफ करोड़ों के गबन के केस दर्ज हो गए हैं। कंपनी के कुछ लोगों को सीकर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। जोधपुर के कई पुलिसकर्मियों ने भी कंपनी में इंवेस्ट कर अपनी रकम डुबोई थी।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

