Doordrishti News Logo

3.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

एक ही फ्लैट को दो बार बेच दिया था

जोधपुर,3.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार। शहर की उदय मंदिर पुलिस ने फ्लैट बेचा कर धोखाधड़ी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ही फ्लैट को दो लोगों को बेचान कर 3.20 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पड़ताल आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – घर खाली करते किराएदार 6 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गौतम जैन पुत्र लालचंद जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि मीना जैन का फ्लैट नंदनवन ग्रीन खेमे का कुआ को मोतीलाल जैन ने बेचान कर 2 करोड़ 65 लाख रुपए लिए थे। मगर फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया। मगर बाद में उसी फ्लैट निलेश भंसाली को 55 लाख में बेचान कर दोनों से रुपए हड़प लिए। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मरूदीप अपार्टमेंट सरदारपुरा हाल नंदनवन ग्रीन खेमे का कुआं निवासी मोतीलाल जैन पुत्र सिरेमल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। जिस पर जांच के बाद पुलिस ने अब आरोपी मोतीलाल जैन को गिरफ्तार किया है। जांच में एएसआई गोरधनराम एवं कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने सहयोग किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: