Doordrishti News Logo

महिला को फर्जी स्क्रीन शॉट भेज कर खाते से निकाले 63 हजार

  • साइबर फ्रॉड
  • कॉल कर पति से सात हजार में साड़ी लेने की बात की
  • गलती से 70 हजार पेमेंट करना बताया

जोधपुर,महिला को फर्जी स्क्रीन शॉट भेज कर खाते से निकाले 63 हजार।शहर के डउकिया अस्पताल के पीछे गणपति नगर में रहने वाली एक महिला से किसी शातिर ने साइबर ठगी कर ली। पीडि़त महिला के खाते से 63 हजार रुपए पार कर लिए। अब इस बारे में प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता ने साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी मगर रकम होल्ड नहीं हो पायी।

यह भी पढ़ें – पुत्रवधु ने पुलिस को बताया मैंने नहीं कहा हत्या करने को

प्रतापनगर थाने में डउकिया अस्पताल के पीछे गणपति नगर की रहने वाली श्वेता पत्नी गिरीश लोहिया ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 9 मार्च की दोपहर में उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। तब शातिर ने कहा कि उसने उसके पति से सात हजार की साड़ी खरीद की है,मगर गलती से 70 हजार रुपए भेज दिए है। शातिर श्वेता को बार बार फोन करता रहा। साथ ही कॉल करने के साथ दूसरे मोबाइल पर एक स्क्रीन शॉट 70 हजार का दिखाई दिया। तब उसने फोन पे से 70 हजार रुपए रिफंड कर दिए। बाद में पता लगा कि उसके साथ ठगी हुई है।

यह भी पढ़ें – मोपेड सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

पीडि़ता श्वेता ने इस बारे साइबर पोर्टल पर भी शिकायत की,मगर रकम होल्ड नहीं हो पाई। पीडि़ता का कहना है कि साडिय़ों का काम है और ऑन लाइन पेमेंट का लेन देन होता रहता है। इस पर अब प्रतापनगर थाने में धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026