Doordrishti News Logo

घर खाली करते किराएदार 6 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए

  • दंपती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश भागने का संदेह

जोधपुर,घर खाली करते किराएदार 6 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए।शहर के कुड़ी भगतासनी स्थित सेक्टर 3 में एक व्यक्ति ने अपने किराएदार दंपती पर घर से छह तोला सोना चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। दंपती के मध्यप्रदेश भागने का संदेह जताया गया है। कुड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दंपती की तलाश में पुलिस की टीम को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान,पत्नी के गलत संबंध का संदेह

कुड़ी भगतासनी सेक्टर 3 एस 43 में रहने वाले नरेंद्र सिंह पुत्र रतनसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके घर में मध्यप्रदेश के अन्ना जिला का दंपती रामबाबू यादव, उसके पत्नी अभिलाषा अपने बेटे के साथ किराए पर रहते थे। इन लोगों ने 9 मार्च का घर खाली कर दिया। नीचे फ्लोर तक सामान लाने एवं साफ सफाई करते समय परिवादी की माता घर पर अकेली थी। इस बीच दंपती ने मौका लगने पर मां के कमरे प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने के आभूषण जिनमें 32 ग्राम की सोने की अंगुठियां एवं 26 ग्राम कानों की झूमर जोड़ी चोरी कर ले गए। बाद में इसका पता लगा। दंपती को फोन लगाने पर कहा कि वे मध्यप्रदेश आ गए हैं। कुड़ी भगतासनी पुलिस अब जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026