Doordrishti News Logo

करणसिंह उचियारड़ा होंगे जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी

प्रत्याशी बनाये जाने के बाद पहली बार जोधपुर आने पर रेलवे स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत

जोधपुर,करणसिंह उचियारड़ा होंगे जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार शाम को लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में जोधपुर लोकसभा सीट के लिए करण सिंह उचियारड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है। करण सिंह उचियारड़ा सचिन पायलट के बड़े समर्थकों में से एक माने जाते हैं। वे सक्रिय राजनीति में पिछले लंबे समय से विधायक और सांसद के लिए दावेदारी करते रहे हैं। उन्हें मौका नहीं मिल रहा था।

यह भी पढ़ें- एक अप्रेल से प्रभावी होगी ई-ड्राईविंग लाईसेन्स व ई-पंजीयन

हाल के विधानसभा चुनाव में भी करणसिंह उचियारड़ा ने टिकट की दावेदारी की थी। अब उन्हें जोधपुर लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से भाजपा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और वर्तमान सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को ही फिर से मैदान में उतारा है। पिछली बार इस सीट से कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत उम्मीदवार थे,जो गजेंद्र शेखावत से हार गए थे।

यह भी पढ़िए- फैक्ट्री श्रमिक गर्म पानी के टब में गिरा,अस्पताल में मौत

इस बार चुनावी समीकरण काफी रोचक होने की संभावना है। कांग्रेस की दूसरी सूची में करण सिंह उचियारड़ा को जोधपुर लोकसभा का टिकट मिलने के बाद जश्न का माहौल बना हुआ है। उचियारड़ा के घर और कार्यालय में उनके समर्थक पहुंच कर खुशी का इजहार करने लगे। उचियारड़ा जोधपुर में नहीं थे,वे बुधवार को जोदपुर अ रहे हैं। उनके समर्थकों ने कार्यालय और घर पर मिठाई बाँटिकर,पटाखे फोड़कर खुशी जताई और उचियारड़ा के समर्थन में नारे भी लगाए।

बुधवार सुबह आएंगे उचियारडा 
कांग्रेस कमेटी के जोधपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी ने बताया कि जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार करण सिंह उचियारड़ा बुधवार सुबह 10:30 बजे रेलमार्ग से जोधपुर आएंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उचियारड़ा का भव्य स्वागत करेंगे।
जोधपुर प्रत्याशी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव करणसिंह उचियारड़ा के जोधपुर में आज दिन भर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

-सुबह 11.30 बजे कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट करेंगे।
– दोपहर 12 बजे सोजती गेट गणेश जी के दर्शन करेंगे।
-दोपहर 12.15 बजे बरकतुल्लाह खान को पुष्पांजलि।
-दोपहर 12.30 बजे नई सड़क राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।
-दोपहर 12.45 बजे पावटा सर्कल मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।
-दोपहर 1.00 बजे हाई कोर्ट के पीछे बलदेव राम मिर्धा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।
-दोपहर 1.15 बजे कलेक्ट्रेट में सर प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।
-दोपहर 1.30 बजे नागोरी गेट पर अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि।
-दोपहर 1.45 बजे जयनारायण व्यास की समाधि व गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि।
-दोपहर 2:00 बजे ओएसिस गार्डन में कार्यकर्ताओ से भेंट।

 दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026