Doordrishti News Logo

प्रथम विधायक महिला खेल शुरू

जोधपुर,प्रथम विधायक महिला खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को राजेन्द्र गहलोत सांसद राज्यसभा सदस्य के मुख्य आतिथ्य में हुआ। पहले दिन फुटबॉल,वुषु, जिम्नास्टिक,बॉक्सिंग,सेपकटकरा खेलो की प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका वर्ग वुषु में दिव्यांषी, मदीना,अथरार प्रथम रही।जिम्नास्टिक में दिया ऑलराउण्ड चैमपिंयन कनुष,कंगना आर्या विजेता रही। फ्लोर में खुशी,हिमांषी,ईदा विजेता रही। मुक्केबाजी में अलिषा, फरीन,सुहाना,स्नेहा,जयश्री विजेता रही।

यह भी पढ़ें – अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन रामाकिशन पुरोहित अर्जुन अवार्डी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ मैच का प्रारम्भ नुपुर भंसाली द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया। खेल अधिकारी तारा चौधरी ने खेलों के बारे में जानकारी दी। विधायक अतुल भंसाली ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बुधवार को मैच का समापन होगा। विजेता खिलाड़ियो को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे। दूसरे दिन बुधवार को साफ्ट बॉल,कुश्ती,सेपकटकरा एवं योगा की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed