Doordrishti News Logo

बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

दो अन्य वारदातें खुली

जोधपुर,बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार।शहर की उदयमंदिर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी की गाड़ी बरामद की है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में दो वाहन चोरी की और घटनाओं के बारे में बताया है।
थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूंथला स्थित दाउ की पोल के पास रहने वाले कार्तिक वैष्णव पुत्र कान दास वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है। उसने बाइक चोरी की दो और घटनाएं करना बताया है। आरेापी ने यह गाडिय़ां कचहरी परिसर एवं पावटा अस्पताल के निकट से चोरी की थी। वह पहले भी वाहन चोरी में शरीक रहा है और नशे का आदी है। वह बीस दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। नशा पूर्ति के लिए गाडिय़ों को चुराता है।

यह भी पढ़ें – रानीखेत एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित रहेगा

मास्टर चाबी से चुराता है बाइक 
थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कार्तिक अपने पास में मास्टर चाबी रखता है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र अस्पताल,कचहरी या अन्य जगहों से गाडिय़ां उठाता था। मास्टर चाबी से लॉक खोलता फिर गाड़ी लेकर गलियों से फरार हो जाता है। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल प्रेमसिंह,ओमप्रकाश, कांस्टेबल खुशालराम एवं डांवराराम आदि शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026