देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत
दो को भेजा भीलवाड़ा -मृतक का पुलिस ने सुबह कराया पोस्टमार्टम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत। शहर के बिसलपुर फांटा पर देर रात सडक़ हादसे में एक जातरू की मौत हो गई, जबकि दो तीन अन्य चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भीलवाड़ा ले जाया गया। सूचना पर डांगियावास पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई की।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि देर रात साढ़े 11 बजे के आस पास सूचना मिली कि बिसलपुरा फांटा के पास में किसी वाहन चालक ने पैदल चल रहे जातरूओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक जातरू अजमेर के नसीराबाद स्थित लोहरवाडा निवासी 24 वर्षीय धनराज पुत्र अमरचंद रैगर की मौत हो गई। उसके साथ दो तीन अन्य जातरू भी थे जोकि अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए।
हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत
पुलिस ने बताया कि घायल हुए जातरूओं मनीष और रणजीत को बाद में अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भीलवाड़ा भेज दिया गया। वे मामूली रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने आज सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया। हादसा बिसलपुर फांटा के पास में हुआ था।
