पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी
- फरार हुए बाइक पर
- हेलमेट पहने युवकों की नागौरी गेट में कारस्तानी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी। शहर के नागौरी गेट के बाहर राम मोहल्ला में मंगलवार की शाम को पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो बदमाश वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। चेन एक- डेढ़ तोला की बताई जाती है। बदमाश हेलमेट पहने हुए थे।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज खंगालने शुरू किए है। फिलहाल बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा है। नागौरी गेट पुलिस के अनुसार नागौरी गेट के बाहर राम मोहल्ला निवासी सुधीर पुत्र विजय सिंह टाक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि मंगलवार की शाम तकरीबन पौने छह बजे उसकी माताजी घर के बाहर बैठी थी। तब एक बाइक पर हेलमेट पहने दो युवक आए।
इसमें एक युवक बाइक से उतर कर आया और पता पूछने के बाहर उसकी माताजी के गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़ कर ले गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस वहां पहुंची और बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। गाड़ी का भी पता लगाया जा रहा है। जांच एएसआई लालाराम की तरफ से की जा रही है।
