Doordrishti News Logo

स्कूल से घर लौट रही बालिका से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़

पॉक्सो में केस दर्ज

जोधपुर,स्कूल से घर लौट रही बालिका से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़। शहर के करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में बासनी लाछा गांव में स्कूल से अपने घर लौट रही एक बालिका से राह चलते टैक्सी चालक ने छेड़छाड़ की। पीडि़त ने घर आकर परिवार को बताया। इस पर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करवाया। पुलिस अब ऑटो चालक की पहचान कर तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – बदले मौसम में फिर घुली ठंडक, फागण में सर्दी का असर

थानाधिकारी अवधेश सांदू ने बताया कि 15 साल की एक बालिका सोमवार को अपनी स्कूल की छुट्टी के उपरांत घर की तरफ लौट रही थी। उसके साथ में सहेलियां भी थी। वह जब बासनी लाछा गांव की सरहद में पहुंची तब एक ऑटो चालक नजदीक आया और छेड़छाड़ की। थानाधिकारी सांदूू ने बताया कि  इस बारे में पॉक्सो का केस दर्ज किया गया है। ऑटो चालक की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: