Doordrishti News Logo

किन्नर सम्मेलन सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश एवं भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल के नेतृत्व में आयोजित किन्नर समाज के सम्मेलन में जोधपुर किन्नर समाज की अध्यक्ष कांता भुवा का पार्टी का दुपट्टा,शाल ओढ़ाकर तथा मार्बल का कमल भेंट कर स्वागत-सत्कार किया गया तथा सभी किन्नरों का कात्यायनी सांखला ने दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।

ये भी पढ़ें : राज्यपाल ने कहा,यह सम्मान जन-मन की भावनाओं का आदर है

कार्यक्रम की संयोजक मीना सांखला, सह संयोजक संगीता बोहरा ने मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें किन्नरों ने खुशी व्यक्त की और किन्नर गादीपति कांता बुवा ने मांग रखी कि जिस प्रकार मोदीजी सभी का ध्यान रखते हुए कार्य कर रहे हैं उसी प्रकार किन्नर समाज के हित व उत्थान के लिये भी कार्य कर रहे हैं।उन्होंने देश के विकास के लिये मोदीजी को धन्यवाद दिया और देश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार बनने की कामना की। कार्यक्रम में किन्नर समाज से सरोज मासी घंटाघर,पायल मासी,स्वीटी, दाखू मासी उदयमंदिर,सुमन मासी, सहित कई किन्नर मौजूद थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026