प्रो.महेंद्र राठौड़ बने भाजपा नारी शक्ति वंदन अभियान के चार जिलों के प्रभारी

2 फरवरी से 5 फरवरी तक रहेंगे संभाग के दौरे पर

जोधपुर,प्रो.महेंद्र राठौड़ बने भाजपा नारी शक्ति वंदन अभियान के चार जिलों के प्रभारी। पूर्व राज्य मंत्री प्रो महेंद्र राठौड़ को भाजपा के”नारी शक्ति वंदन अभियान” के चार जिलों का प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसको लेकर प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़ 2 फरवरी से 5 फरवरी तक संभाग के विभिन्न जिलों के दौरे करेंगे और अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने को लेकर चर्चा करेंगे। प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़ बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा और सिरोही जिले का दौरा करेंगे। प्रोफेसर महेंद्र राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। नरेंद्र मोदी के इस संकल्प के साथ महिला शक्ति को जोड़ने के लिए देश भर में नारी शक्ति वंदन अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़ें – 5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी विशेष ट्रेन

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की देश की 1 करोड़ एवं प्रदेश की 2 लाख महिलाओं को विकसित भारत अभियान के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि पहले चरण में प्रदेश,जिला एवं मंडल की टोलियां का गठन कर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री,लोकसभा सदस्य,विधानसभा सदस्य, राज्य सरकार के मंत्री, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पार्षद शिरकत करेंगे। दूसरे चरण में संभागीय जिला एवं विधानसभा स्तर पर शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि प्रदेश की सीमा के अंतिम गांव में बैठी महिलाओं से लेकर शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा और सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025