Doordrishti News Logo

कार चोरी का वांछित बाड़मेर का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • 18 जनवरी को शिपहाउस क्षेत्र से चोरी हुई थी कार
  • एक साथी पहले ही पकड़ा जा चुका है

जोधपुर,कार चोरी का वांछित बाड़मेर का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। शहर की नागौरी गेट पुलिस ने कार चोरी के एक प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसे उदयपुर की भिंडर पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा था। अब नागौरी गेट पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाई है। आरोपी बाड़मेर में बायतु थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ वाहन चोरी के 20-22 प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। नागौरी गेट थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि गत 18 जनवरी शिपहाउस रोड गली नंबर 2 निवासी राहुल सोनी पुत्र सुरेंद्र कुमार सोनी की एक इको कार चोरी हो गई थी। उस कार के लिए एएसआई परमेश्वरलाल,कांस्टेबल तेजदत्त और मूलाराम की टीम को लगाया गया था।

यह भी पढ़ें – सुसाइड के इरादे से कायलाना पहुंची महिला,गोताखोरों ने बचाया

टीम पीछा करती रही तब कार बाड़मेर के बायतु क्षेत्र में नाकाबंदी में पकड़ी गई और एक आरोपी माधासर बायतु निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया था और कार जब्त की गई,मगर उसका साथी सबलसर बायतु निवासी मोहनलाल उर्फ मुन्ना पुत्र शोभाराम जाट भागने में सफल हो गया। उसे बाद में उदयपुर की भिंडर पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा था। आरेापी मोहनलाल उर्फ मुन्ना को अब प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026