Doordrishti News Logo

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी पहुंची जोधपुर

  • एयरपोर्ट पर किया उपमुख्यमंत्री का स्वागत
  • हस्तशिल्प मेले का करेंगी अवलोकन

जोधपुर,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार सुबह एकदिवसीय यात्रा पर जोधपुर पहुंची। जोधपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और आमजन ने भावपूर्ण स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे प्रातः 9.45 पर जयपुर से प्रस्थान कर 10.40 बजे जोधपुर पहुंची। उपमुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंची। सर्किट हाउस में पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

यह भी पढ़ें – हर्षोल्लास से मनाया आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने गणतंत्र दिवस

उप मुख्यमंत्री यहां जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का अवलोकन करेंगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सांय 5.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews