Doordrishti News Logo

झूठे मुकदमें में फंसाने का कहकर झगड़ने आई मांबेटी नगदी व जेवरात चोरी कर ले गई

जोधपुर,झूठे मुकदमें में फंसाने का कहकर झगड़ने आई मांबेटी नगदी व जेवरात चोरी कर ले गई। शहर के गंगलाव तालाब स्थित हनुमान चौक में रहने वाले एक व्यक्ति के मकान में चोरी हो गई। इसका पता उसे 16 जनवरी को चला। उससे एक दिन पहले यानी 15 जनवरी को एक महिला और उसकी बेटी संपत्ति हथियाने के इरादे और झूठे मुकदमें में फंसाने का कहकर झगडऩे आई थी। पीडि़त ने मां बेटी को नामजद करते हुए अब खांडाफलसा थाने में रिपोर्ट दी है,बेटी नाबालिग है।

यह भी पढ़िए- मेड़तिया राज.नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष निर्वाचित

गंगलाव तालाब हनुमान चौक निवासी दीपक पंवार पुत्र जयकुमार पंवार की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमेें बताया कि 15 जनवरी को एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी आए थे। यह लोग उसका मकान हथियाने के प्रयास में लगे हैं। दोनों मां बेटी ने उससे झगड़ा किया और झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकियां दी। झगड़ा करने के बीच में उसकी बेटी अचानक से उसके कमरे गई और वहां से 4800 रुपए,चांदी के आभूषण चोरी कर ले गई। बाद में इन लोगों के जाने पर वह घर को ताला लगाकर चला गया। 16 जनवरी को वह फिर मकान पर आया तो उक्त रुपए और आभूषण चोरी का पता लगा। अब खांडाफलसा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026