Doordrishti News Logo

रात 12 बजे घर के आगे स्कार्पियो खड़ी की,सुबह छह बजे नहीं दिखी

  • कार में आए अज्ञात चोर स्कार्पियो चुरा ले गए
  • फुटेज में दिखा घटनाक्रम

जोधपुर,रात 12 बजे घर के आगे स्कार्पियो खड़ी की,सुबह छह बजे नहीं दिखी।शहर में सक्रिय वाहन चोर दुपहिया वाहनों के साथ अब रातों में कारें भी उड़ाने लगे हैं। दो दिन पहले ही एम्स अस्पताल की पार्किंग से एक कार चोरी हुई थी। अब प्रतापनगर के चांदणा भाखर देवीरोड पर रात को एक स्कार्पियो चोरी हो गई। चोर किसी कार में सवार होकर आए स्कार्पियो को चुरा ले गए। सारा घटनाक्रम सीसी टीवी फुटेज में नजर आया है। पीडि़त मालिक ने इस बारे में प्रतापनगर थाने में गाड़ी चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया है। फिलहाल स्कार्पियो का पता नहीं लगा है। गाड़ी में जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे।

यह भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

कमला नेहरू नगर चांदणा भाखर देवी रोड मकान नंबर 619 में रहने वाले विजयराम जाट पुत्र सांवलाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे 10 जनवरी की रात को 12 बजे घर पर आए थे। फिर अपनी स्कार्पियो को घर के बाहर ही खड़ा कर सोने चले गए। 11 की सुबह छह बजे उठे तो कार अपने स्थान पर नहीं मिली। घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज जांचने पर पता लगा कि दो बजे के आसपास एक स्वीफ्ट कार आई और उसमें से उतरे वाहन चोर स्कार्पियो को चोरी कर ले गए। उनकी गाड़ी मेें फास्टटैग लगा हुआ है। साथ ही गाड़ी में आरसी,लाईसेंस,बैंकों की चेक और पासबुकें भी थी। घटना के संबंध में प्रतापनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। फिलहाल स्कार्पियो का पता नहीं लगा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: